आदर्श गैस किसे कहते हैं? (Aadarsh Gas Kise Kahate hain)

गैस को सभी जानते है लेकिन क्या आपको पता है आदर्श गैस किसे कहते हैं? (Aadarsh Gas Kise Kahate hain)

यदि नहीं तो आपको इस पोस्ट में आदर्श गैस के बारे में विस्तार में जानकारी मिलने वाली है जैसे- आदर्श गैस क्या है, आदर्श गैस की विशेषताएँ, आदर्श गैस के गुण, कब गैस आदर्श गैस की तरह व्यवहार करती है, आदि |

Aadarsh Gas Kise Kahate hain

आदर्श गैस किसे कहते हैं? (Aadarsh Gas Kise Kahate hain)

जब कोई गैस प्रत्येक ताप और दाब पर गैस के नियमों का पालन करती है तो उस गैस को आदर्श गैस कहते है |

वास्तव में आदर्श गैस (Ideal Gas) के नाम की कोई गैस नहीं होती है | जब कोई गैस आदर्श गैस के नियमों का पालन करती है तब वह आदर्श गैस की तरह व्यवहार करती है |

आदर्श गैस के समीकरण का पालन करने वाली गैसों को आदर्श गैस कहा जाता है |

बॉयल एवं चार्ल्स के नियम को आदर्श गैस के नियम कहा जाता है अत: वह गैस जो प्रत्येक दशा में बॉयल एवं चार्ल्स के नियम का पालना करती है उसे आदर्श गैस कहते है |

आदर्श गैस का समीकरण

आदर्श गैस का समीकरण इस प्रकार है –

pV = nRT

इस समीकरण में p= दाब, V = आयतन, n= मोलों की संख्या, R= आदर्श गैस नियतांक, T= तापमान है |

आदर्श गैस नियतांक का मान 8314 J/K per mol होता है |

आदर्श गैस के गुण एवं विशेषताएँ

आदर्श गैस में निम्नलिखित गुण एवं बिशेषताएं होती है है-

  • आदर्श गैस को स्थिर दाब पर ठण्डा किया जाता है तो उसका आयतन लगातार घटता है और तापमान -273 डिग्री सेल्सियस होने पर आयतन शून्य हो जाता है |
  • आदर्श गैस के अणुओं का आकार नगण्य होता है |
  • आदर्श गैस के अणुओं के मध्य आकर्षण बल नहीं लगता है |
  • आदर्श गैस की आंतरिक ऊर्जा उसके अणुओं की गतिज ऊर्जा के बराबर होती है |
  • आदर्श गैस को न तो द्रव्य बनाया जा सकता है तथा न ही ठोस |

आदर्श गैस एवं वास्तविक गैस में अंतर

आदर्श गैस एक काल्पनिक गैस है | वास्तव में कोई भी गैस आदर्श गैस नहीं होती है | वास्तविक गैस आदर्श गैस के नियमों का पालन नहीं करती है |

आदर्श गैसवास्तविक गैस
यह बॉयल एवं चार्ल्स के नियम का पालन करती है |यह बॉयल एवं चार्ल्स के नियम का पालन नहीं करती है |
आदर्श गैस काल्पनिक गैस है |यह एक वास्तविक गैस है जिसका वास्तव में अस्तित्व होता है |
आदर्श गैस का व्यवहार सरल होता है |वास्तविक गैसों का व्यवहार जटिल होता है |

आदर्श गैस के उदाहरण

नाइट्रोजन, आक्सीजन, हाइड्रोजन, अक्रिय गैसें और कुछ भारी गैसें जैसे कार्बन डाई आक्साइड आदि को कुछ त्रुटि के साथ आदर्श गैस जैसा माना जा सकता है। 

FAQs

आदर्श गैस से आप क्या समझते है?

वह गैस जो आदर्श गैस, बॉयल एवं चार्ल्स के नियमों का पालन करती है, आदर्श गैस कहलाती है |

आदर्श गैस व वास्तविक गैस में मुख्य अंतर बताइये?

आदर्श गैस बॉयल एवं चार्ल्स के नियमों का पालन करती है जबकि वास्तविक गैस बॉयल एवं चार्ल्स के नियमों का पालन नहीं करती है |

प्रत्येक गैस कब आदर्श गैस के समान व्यवहार करती है?

प्रत्येक ताप और दाब पर बॉयल एवं चार्ल्स के नियम का पालन करने पर प्रत्येक गैस आदर्श गैस के समान व्यवहार करती है |

आदर्श गैस की ऊर्जा किस पर निर्भर करती है?

आदर्श गैस की ऊर्जा उसके अणुओं की गतिज ऊर्जा पर निर्भर करती है |

Leave a Comment