अयोगवाह किसे कहते है? (Ayogwah Kise Kahate Hain)

आपने स्वर व व्यंजन वर्णों के बारे में सुना होगा | स्वरव्यंजन के अलावा अयोगवाह वर्ण भी होते है | आज हम इन्हीं अयोगवाह वर्ण के बारे में बात करने वाले है |

आखिर अयोगवाह किसे कहते है ? (Ayogwah Kise Kahate Hain)

Ayogwah Kise Kahate Hain

अयोगवाह किसे कहते है? (Ayogwah Kise Kahate Hain)

हिन्दी वर्णमाला में अनुस्वार तथा विसर्ग अयोगवाह वर्ण कहते है | यह न तो स्वर की श्रेणी में आते है तथा न ही व्यंजन की श्रेणी में |

अनुस्वार (॰) जिसे अं के रूप में लिखते है तथा विसर्ग (:) जिसे अ: के रूप में लिखते है, अयोगवाह कहलाते है |

अयोगवाह वर्णों के उच्चारण के पहले स्वर आता है तथा स्वर के साथ संयुक्त रूप अयोगवाह वर्ण लिखे जाते है |

अयोगवाह वर्ण दो होते है | जो कि निम्नलिखित है –

  1. अं (अनुस्वार)- पहला अयोगवाह वर्ण
  2. अ: (विसर्ग)- दूसरा अयोगवाह वर्ण

हिन्दी मे तत्सम शब्दों में विसर्ग का प्रयोग किया जाता है |

अयोगवाह वर्ण के उदाहरण

  • गंगा
  • पंचम
  • अंगूर
  • मन:कामना
  • अत:
  • दु:ख
  • स्वत:

अयोगवाह से संबन्धित प्रश्न व उत्तर

निम्नलिखित में से अयोगवाह किसे कहा जाता है?

1. विसर्ग को, 2. महाप्राण को, 3. संयुक्त व्यंजन को, 4. अल्पप्राण को

उत्तर- विसर्ग को |

अयोगवाह कितने होते हैं?

दो |

कौन सी दो ध्वनियों को अयोगवाह कहते हैं?

अं व अ: |

क्या अयोगवाह स्वर या व्यंजन होते है?

नहीं |

अंतिम दो लाइन

आपने इस पोस्ट में अयोगवाह किसे कहते है ? (Ayogwah Kise Kahate Hain) के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की है |

अयोगवाह वर्ण के बारे में इस पोस्ट में दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी कमेन्ट करके जरूर बताए |

Leave a Comment