भविष्यत काल किसे कहते है? (Bhavishyat Kaal Kise Kahate Hain)

क्या आप जानते है कि भविष्यत काल किसे कहते है? (Bhavishyat Kaal Kise Kahate Hain) यदि नहीं तो आप यहाँ पर भविष्यत काल के बारे में सारी जानकारी सीख सकते है | यहाँ पर भविष्यत काल क्या है तथा भविष्यत काल कितने प्रकार के होते है? की सम्पूर्ण जानकारी दी गयी है | भविष्य काल के सरल उदाहरण भी इस प्रकार प्रस्तुत किए गए से जिनकी मदद से भविष्य काल को आसानी से समझा जा सकता है |

भविष्य काल को समझने से पहले आपको काल किसे कहते है, की सारी जानकारी होनी चाहिए | क्योंकि इस पोस्ट में केवल भविष्यत काल के बारे में ही बताया गया है | यदि आप काल के बारें में पहले से ही जानते है तो यहाँ पर भविष्यत काल सीखे |

Bhavishyat Kaal Kise Kahate Hain

भविष्यत काल किसे कहते है?

अब बात करते है भविष्यत काल किसे कहते है | जिस क्रिया के द्वारा किसी कार्य को आने में वाले समय में होने की संभावना बतायी जाती है उसे भविष्य काल कहते है | भविष्य काल के वाक्य में यह आभास होता है कि कार्य आने वाले समय में होने वाला है | जैसे कि-

  • राकेश कल मेरे घर आयेगा |
  • रेखा कल बाजार जायेगी |
  • किशोर कल क्रिकेट का मैच खेलने जायेगा |

इस सभी वाक्यों में घर जायेगा, बाजार जायेगी व मैच खेलने जायेगा आदि में काम आने वाले समय में होना प्रकट हो रहा है | मतलब ये सभी वाक्य भविष्यत काल के उदाहरण है | ये सभी वाक्य भविष्य काल के है |

जिन वाक्यों के अंत में गा, गे, गी आता है वे सभी वाक्य भविष्य काल के होते है | इस प्रकार वाक्य में गा, गे, गी देखकर आप पहचान सकते है कि ये वाक्य भविष्य काल के है | क्या आपको पता है कि भविष्य काल कितने प्रकार का होता है | यदि नहीं तो मैं अब आपको भविष्यत काल के प्रकार बताने जा रहा हूँ |

यह भी पढे- यूजर आईडी किसे कहते है?

भविष्यत काल के प्रकार

आपने भविष्यत काल क्या है, यह तो सीख ही लिया | अब यह जाने कि भविष्यत काल कितने प्रकार के होते है?

सामान्यता भविष्य काल (भविष्यत काल) दो प्रकार का होता है | जो कि इस प्रकार है

  • सामान्य भविष्य काल
  • संभाव्य भविष्य काल

सामान्य भविष्य काल

क्रिया के जिस रूप से आने वाले समय में किसी काम को करना अथवा होना प्रकट होता है तो उसे सामान्य भविष्य काल कहते है | सामान्य भविष्य काल को सामान्य भविष्यत काल भी कहते है | दोनों एक ही चीज है |

सामान्य भविष्यत काल के उदाहरण निम्नानुसार है-

  • आज हम सभी शाम को 4 बजे खेलने जायेंगे |
  • आज बारिश होगी |
  • सुरेश कल जयपुर जाएगा |
  • सीमा कल घर आयेगी |

ऊपर बताए गए वाक्य में खेलने जायेंगे, बारिश होगी, जयपुर जायेगा, घर आयेगी आदि सभी वाक्यों में आपने वाले समय में सभी काम होने वाले है | ये सही वाक्य सामान्य भविष्य काल है |

सामान्य भविष्यत काल वाक्यों में आने वाले समय में कार्य होने की बात दिखाई देती है | इनसे यह पता चलता है कि इस सभी के होने की केवल संभावना प्रतीत नहीं हो रही है |

संभाव्य भविष्य काल

क्रिया के जिस रूप से आने वाले समय में किसी काम को करने अथवा होने की संभावनाएं प्रकट होती है तो उसे संभाव्य भविष्य काल कहते है | संभाव्य भविष्य काल को संभाव्य भविष्यत काल के नाम से भी जाना जाता है |

संभाव्य भविष्यत काल के उदाहरण इस प्रकार है-

  • हो सकता है कल भारत क्रिकेट का मैच जीत जाए |
  • शायद अभिषेक परीक्षा में पास हो जाए |
    हो सकता है कल बारिश हो |
  • कल सुरेश जयपुर जा सकता है |

ऊपर दिये गाने संभाव्य भविष्य काल के सभी उदाहरणों में मैच जीते जाये, पास हो जाए, कल बारिश हो, जा सकता है आदि से यह पता चलता है कि इस सभी के होने की केवल संभावना प्रतीत हो रही है | जरूरी नहीं की सारे काम हो अथवा नहीं हो | इस प्रकार के वाक्य संभाव्य भविष्य काल की श्रेणी में आते है |

यह भी पढे- मेमोरी किसे कहते है?

भविष्य काल के 10 उदाहरण

भविष्य काल के उदाहरण निम्नलिखित है | आप इन उदाहरण की सहायता से भविष्यत काल को और अधिक समझ सकते है | इसलिए भविष्यत काल के उदाहरणो को अच्छे से पढे |

  • कल तुम मेरे घर आना।
  • कल मैं स्कूल जाउंगी।
  • कल हम सभी मेला देखने चलेंगे ।
  • वह शायद कल से स्कूल जाएंगी।
  • वे शायद कल घर जाएगें।
  • कल शायद वारिस हो सकती हैं।
  • कल शायद पापा जयपुर जायेंगे।
  • कल की शायद छुट्टी हैं।
  • मनीषा कल घर जाएँगी।
  • हम कल खेलने चलेंगे |
  • वह मुझे कल नोट्स जरूर देगी।
  • सुरेश कल मैच देखने मेरे घर आयेगा |
  • मैं कल मार्केट से ड्रेस लाऊंगी।

वाक्य में भविष्य काल की पहचान कैसे करे?

किसी भी वाक्य में यदि लास्ट में गा, गे, गी दिखाई देता है तो वह वाक्य पका भविष्यत काल का वाक्य है | वाक्य के अंत में गा, गे, गी आना ही भविष्य काल की पहचान है | और पढे |

अंतिम दो शब्द

आज मैंने इस पोस्ट में आपको भविष्यत काल किसे कहते है (Bhavishyat Kaal Kise Kahate Hain) के बारे में विस्तार से बताया है | साथ ही भविष्य काल के प्रकार व उदाहरण भी बताए है | एक वाक्य में भविष्य काल की पहचान करना भी बताया है | आपको यह जानकारी बहुत अच्छी लगी होगी |

परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्व प्रश्न

भविष्यत काल व भविष्य काल में क्या अंतर है?

भविष्यत काल व भविष्य काल दोनों एक ही चीज है | यह दोनों शब्द एक दूसरे के पर्यायवाची शब्द है | कुछ लोग भविष्य काल बोलते है तथा कुक भविष्यत काल |

भविष्यत काल के वाक्य की पहचान क्या है?

वाक्य के अंत में गा, गे, गी आना भविष्यत काल के वाक्य के पहचान है |

भविष्य काल क्या है?

यह एक काल है जिसने आने वाले समय में होने वाले कार्य व क्रिया का पता चलता है |

भविष्यत काल कितने प्रकार के होते है?

भविष्यत काल दो प्रकार के होते है –
01. सामान्य भविष्यत काल
02. संभाव्य भविष्यत काल

किसे कहते हैं वाले प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए KiseKahateHain को विजिट करे |

Leave a Comment