दक्षिण भारत की गंगा किसे कहते है? (Dakshin Bharat ki Ganga Kise Kahate Hain)

क्या आप दक्षिण भारत की गंगा किसे कहते है? (Dakshin Bharat ki Ganga Kise Kahate Hain) का उत्तर जानना चाहते है | यदि हाँ तो आप इस पोस्ट में दक्षिण की गंगा तथा दक्षिण भारत की गंगा के बारे में विस्तार से जानने वाले है |

मैं आपको बताना चाहूँगा कि दक्षिण भारत की गंगादक्षिण की गंगा दोनों अलग-अलग चीज है | विद्यार्थी इन दोनों लाइन में हमेशा कन्फ्युज रहते है |

आज मैंने यहाँ पर दक्षिण भारत की गंगा कोनसी नदी को कहते है तथा दक्षिण की गंगा कोनसी नदी को कहते है? इन दोनों के बारें में बताने जा रहा हूँ | इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप कभी कन्फ्युज नहीं होंगे यह मेरा वादा है |

Dakshin Bharat ki Ganga Kise Kahate Hain

दक्षिण भारत की गंगा किसे कहते है? (Dakshin Bharat ki Ganga Kise Kahate Hain)

हम सब जानते है कि भारत में गंगा नहीं सबसे पवित्र मानी जाती है क्योंकि लोगों द्वारा ऐसा माना जाता है कि गंगा नहीं में स्नान करने से सारे पाप धूल जाते है | यह गंगा नदी भारत के उत्तरी भाग में बहती है जो कि हिमालय के पहाड़ों से निकलती हुई बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है |

परंतु दक्षिण भारत की गंगा कावेरी नदी को कहते है | कावेरी नदी को दक्षिण भारत की गंगा के नाम से पुकारते है | इस नदी का महत्व भी गंगा नहीं के समान होने की वजह से इसका नाम दक्षिण भारत की गंगा नदी कहा जाने लगा |

यह भी पढे- भविष्यत काल किसे कहते है?

दक्षिण की गंगा किसे कहते है?

अब बात करते है दक्षिण की गंगा के बारे में | मैंने आपको पहले ही बता दिया है कि दक्षिण भारत की गंगा व दक्षिण की गंगा दोनों अलग-अलग चीजे है | दक्षिण की गंगा गोदावरी नदी को कहते है जबकि दक्षिण भारत की गंगा कावेरी नदी को कहते है |

गोदावरी नदी भारत के दक्षिण भाग में बहती है | गोदावरी नदी का महत्व भी कावेरी नदी व गंगा नदी के समान ही है | अत: गोदावरी नदी को दक्षिण की गंगा कहा जाता है |

कावेरी नदी (दक्षिण भारत की गंगा) के महत्वपूर्ण तथ्य

कावेरी नदी जिसे दक्षिण भारत की गंगा के नाम से जाना जाता है | यह नदी कर्नाटक और तमिलनाडू राज्यों मे बहती है | कावेरी नदी पश्चिमी घाट के ब्रह्मगिरि पर्वत से निकलती है तथा कर्नाटक और तमिलनाडू मे बहती हुई बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है |

कावेरी नदी की लंबाई लगभग 800 किलोमीटर है | हेमावती, शिम्सा, अकार्वती, काबिनी, भवानी, अमरावती कावेरी नदी की सहायक नदियाँ है |

कावेरी नदी पर कई सारे जलप्रपात स्थित है जिनमें से होगेनक्कल जलप्रपात, भारचुक्की जलप्रपात और बालमुरी जलप्रपात मुख्य है | होगेनक्कल जलप्रताप तमिलनाडू राज्य में स्थित है तथा भारचुक्की व बालमुरी जलप्रपात कर्नाटक राज्य में स्थित है |

दक्षिण भारत की गंगा (कावेरी नदी) के पानी से किसान सिंचाई करके खेती करते है | इस नदी का पानी सिंचाई में प्रयोग में लेने की वजह से किसान इस नदी की पुजा भी करते है | कावेरी नदी के बारे और अधिक जानकारी यहाँ से पढे |

यह भी पढे- मौलिक अधिकार किसे कहते हैं ?

गोदावरी नदी (दक्षिण की गंगा) से संबन्धित महत्वपूर्ण तथ्य

गोदावरी नदी जिसे दक्षिण की गंगा के नाम से भी जाना जाता है | यह नदी पश्चिमी घाट त्रयंबक पहाड़ी से निकलती है तथा महाराष्ट, तेलंगना और आंध्र प्रदेश राज्यों में से बहती हुई अंत में बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है |

दक्षिण की गंगा (गोदावरी नदी) की कुल लंबाई लगभग 1465 किलोमीटर है | प्राणहिता, इन्द्रावती, मंजिरा नदियाँ गोदावरी नदी की सहायक नदियां है | गोदावरी नदी के बारे और अधिक जानकारी यहाँ से पढे |

परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्व प्रश्न

दक्षिण भारत की गंगा किस नदी को कहते है?

दक्षिण भारत की गंगा कावेरी नदी को कहते है |

दक्षिण की गंगा किसे कहा जाता है?

दक्षिण की गंगा गोदावरी नदी को कहते है ?

दक्षिण भारत की गंगा किसे कहा जाता है ?

दक्षिण भारत की गंगा कावेरी नदी को कहा जाता है |

कोनसी नदी दक्षिण भारत की गंगा कहलाती है?

कावेरी नदी दक्षिण भारत की गंगा कहलाती है |

क्या गंगा नदी भारत के दक्षिण भाग में बहती है?

दक्षिण भारत में गंगा नदी नहीं बहती है | या केवल भारत के उत्तर भाग में ही बहती है |

दक्षिण भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है?

दक्षिण भारत की सबसे लंबी नदी गोदावरी नदी है जिसकी लंबाई लगभग 1465 किलोमीटर है |

अंतिम दो शब्द

आपने इस पोस्ट में दक्षिण भारत की गंगा किसे कहते है? (Dakshin Bharat ki Ganga Kise Kahate Hain) तथा दक्षिण की गंगा किसे कहते है, प्र्श्नो के सही उत्तर सीखे है | इस पोस्ट में कावेरी नदी व गोदावरि नदी के बारे में विस्तार से बताया गया है | यह जानकारी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है |

Leave a Comment