ग्रीन गोल्ड किसे कहते है? (Green Gold Kise Kahate Hain)- हरा सोना

हाल ही में ग्रीन गोल्ड या हरा सोना चर्चा में चल रहा है | क्या आप जानते है कि ग्रीन गोल्ड किसे कहते है? (Green Gold Kise Kahate Hain) या हरा सोना किसे कहते है? (Hara Sona Kise kahate hain)

आज हम इस पोस्ट में हरा होना या ग्रीन गोल्ड के बारे में विस्तार से जानने वाले है | हरा सोना पर्यावरण के लिए हितकारी है अथवा नहीं | यदि किसानों द्वारा हरे सोने की खेती की जाए तो फायदा है या नुकसान |

Green Gold Kise Kahate Hain

ग्रीन गोल्ड किसे कहते है? (Green Gold Kise Kahate Hain)

राष्ट्रीय बांस मिशन (National Bamboo Mission) योजना के तहत बांस की खेती को बढ़ावा देने के लिए कई सारी योजनाएं बनाकर तैयार की गयी हैं जिससे बांस की खेती को बढ़ावा मिल रहा है |

केवल पांच हजार रुपये का निवेश करने से एक हेक्टेयर भूमि में बांस की खेती की जा सकती है | यह बांस लगभग 5-6 साल में तैयार हो जाता है | इसी बांस को हरा होना कहा जाता है |

आजकल किसान अपने खेतों को खाली छोड़ने के बजाए बांस की खेती करने लगे है तथा कम निवेश में अधिक मुनाफा कमा रहे है | इसलिए बांस को ग्रीन गोल्ड कहते है |

एक बार बांस खेतों में लगाने के बाद बांस तीस साल तक बढ़ता जाता है | मार्केट में बांस की ज्यादा डिमांड की वजह से बांस (हरा सोना) की खेती करने वाले सभी किसानों का यह जीविका का मुख्य स्रोत बनता जा रहा है |

बांस (ग्रीन गोल्ड) की खेती से अधिक मुनाफा होने तथा लाखों कमाने के कारण बांस को हरा सोना कहते है | बांस को ग्रीन गोल्ड भी कहा जाता है |

एक बार बांस की खेती करने के बाद बांस आगे 30 साल बढ़ता रहता है इसीलिए बांस की खेती को दीर्घकालिक निवेश भी कहा जाता है । 

प्लास्टिक बैन के बाद बांस को ज्यादा बढ़ावा मिल रहा है | भारत में बांस की खेती को और अधिक बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा राष्ट्रीय बांस मिशन के तहत किसानों को अलग-अलग योजनाएँ दे रही है |

यह भी पढे- आरक्षित वन किसे कहते है?

बांस का फोटो

बांस (हरा सोना) का फोटो
source-google

बांस (ग्रीन गोल्ड) की मुख्य जातियाँ

बांस की मुख्य जातियाँ निम्नलिखित है-

  • बैंब्यूसा (Bambusa),
  • डेंड्रोकेलैमस (Dendrocalamus) (नर बाँस)
  • बैब्यूसा अरंडिनेसी
  •  बैंब्यूसा स्पायनोसा 
  • . बैंब्यूसा टूल्ला
  •  बैंब्यूसा वलगैरिस
  • बैंब्यूसा नूटैंस
  • मैलोकेना

यह भी पढे- दालों का राजा किसे कहते है?

हरा सोना (बांस) का उपयोग

बांस से बनी वस्तुओं तथा अन्य पदार्थो का मानव जीवन में बहुत सारे उपयोग है | जिनकी सूची इस प्रकार है-

  • बांस की खेती करना पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद व अच्छी होती है।
  • बांस का मुख्य कार्य कार्बन डाई ऑक्साइड अवशोषित करना व और आक्सीजन छोड़ना होता है इसलिए वातावरण में हानिकारक उत्सर्जन गैसें कम होने लगती हैं।
  • बांस के द्वारा कई सारे सामान बनाए जाते है | जैसे कि बांसुरी, डलिया, लकड़ी के पंखे, फर्नीचर, लाठी, कप, हेंगर, घर के सजावट की वस्तुएं, छाया के लिए जरूरी शेड आदि |
  • आजकल बांस की क्रॉकरी भी बनाई जाने लगी है | जिसका इस्तेमाल दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है |
  • बांस का प्रयोग सौंदर्य प्रसाधन सामग्री में किया जाता है |
  • बड़े-बड़े होटलों में फर्नीचर का निर्माण बांस के द्वारा किया जाने लगा है |
  • टिम्बर मर्चेट से लेकर संस्कृति से जुड़े कार्यो तक बांस का उपयोग होता है | 
  • बांस से कागज का निर्माण होता है |
  • मकान, आवास व भवन निर्माण में तथा पुल बांधने में बांस का प्रयोग किया जाता है |
  • प्राचीन काम में बांस के द्वारा भाले, धनुष तथ तीर बनाए जाते थे |
  • बांस का एक भाग जिसे प्ररोह (young shoot) कहते है | यह खाने के काम आता है |

यह भी पढे- दक्षिण भारत की गंगा किसे कहते है?

ग्रीन गोल्ड (हरा सोना) से संबन्धित पूछे जाने वाले प्रश्न उत्तर

हरा सोना किसे कहते है?

बांस को हरा सोना (ग्रीन गोल्ड) कहते है |

भारत का हरा सोना किसे कहते हैं?

बांस को भारत का हरा सोना कहते है |

हरा सोना की उपमा किसे दी गयी है?

बांस को हरे सोने की उपमा दी गयी है |

बांस को हरा सोना क्यों कहा जाता है?

बांस की खेती एक बार करने के बाद यह अगले 30 सालों तक बढ़ता रहता है | बांस के बढ़ते उपयोग के कारण किसानो को अधिक मुनाफा मिलता है इसलिए बांस को हरा सोना कहते है |

हरा सोना से क्या तात्पर्य है?

बांस की खेती तेजी से बढ़ती है तथा किसानो को प्रतिवर्ष मुनाफा होता है इसलिए बांस को हरा सोना बताया गया है |

निम्नलिखित में से किस फसल को हरा सोना कहा जाता है?

बांस को |
नोट: – यदि ऑप्शन में बांस नहीं हो तो चाय इसका सही उतर होगा |

चाय को कौन सा सोना कहते है?

चाय को भी हरा सोना कहते है क्योंकि चाय की खेती में भी किसानों को बहुत अधिक मुनाफा होता है |

अंतिम दो लाइन

आज आपको इस पोस्ट में ग्रीन गोल्ड किसे कहते है? (Green Gold Kise Kahate Hain) या हरा सोना किसे कहते है? के बारे में विस्तार से जानकारी मिली है |

चाय व बांस दोनों को हरा सोना कहते है | यदि हरे सोने के संबंध में कोई प्रश्न आता है तो ऑप्शन में यदि बांस हो तो बांस उत्तर होगा तथा ऑप्शन में यदि बांस नहीं है और चाय है तो उत्तर चाय होगा |

Leave a Comment