क्या आप ओट्स (Oats) के बारे में जानना चाहते है? यदि हाँ तो आपको इस पोस्ट में ओट्स किसे कहते हैं? (Oats Kise Kahate Hain), ओट्स को खाने के फायदे, ओट्स क्या होते है, आदि के बारे में जानकारी मिलने वाली है |
हम सभी यह तो जानते ही है कि ओट्स का प्रयोग आहार के रूप में किया जाता है लेकिन आखिर ओट्स क्या होते है?
ओट्स किसे कहते हैं? (Oats Kise Kahate Hain)
बोलचाल की भाषा में ओट्स को जई कहा जाता है |
यह एक प्रकार का दलहन है जिसके छोटे-छोटे टुकड़े करके ओट्स बनाए जाते है | यह पोषक तत्वों, विटामिन, मिनरल्स, फाइबर आदि से भरपूर होते है इसलिए लोग इसे हल्के भोजन के रूप में खाते रहते है |

ओट्स में अत्यधिक मात्रा में फाइबर पाये जाने के कारण यह पाचन क्रिया को सही करता है और जल्दी पच जाता है |
बीमार व्यक्तियों को डॉक्टर हल्का भोजन करने की सलाह देता है इसलिए बीमार व्यक्ति को ओट्स अधिक खिलाये जाते है |
ओट्स और दलिया दोनों अलग-अलग चीजे है | ओट्स जई को कहते है तथा गेहूं के छोटे-छोटे टुकड़ों से दलिया बनाया जाता है |
सामान्यतया लोग ओट्स को नाश्ते में खाना पसंद करते है और वो भी दूध में मिलाकर | कभी कभार ओट्स को खिचड़ी के साथ मिलाकर भी खाया जाता है |
ओट्स के प्रकार
बाजार में उपलब्ध ओट्स के अनुसार ओट्स निम्नलिखित प्रकार के होते है –
- रोल्ड ओट्स
- स्टील कट ओट्स
- ओवरनाइट ओट्स
- ओट्स ग्रोटस
- इंस्टेंट ओट्स
- ओट ब्रान
- ओट मील
ओट्स बनाने की विधि (जई का दलिया)
सबसे पहले जई के दानो को भूसी उतारकर सेंका जाता है। सेंकने से ओट्स के स्वाद में वृद्धि होती है। सेकने के बाद इन्हें पीस कर दरदरे आटे के रूप में बनाया जाता है |
तुरंत तैयार होने वाले जई के दलिये को पहले पका कर सुखाया जाता है फिर इसमें चीनी या अन्य स्वादवर्धक सामग्रियां मिलाई जाती हैं। दोनो प्रकार से प्राप्त जई को या तो बिना पकाये ही खाया जा सकता है या फिर इसे पानी अथवा दूध में पका कर दलिया बनाया जा सकता है।
जई के दानों को भाप में पका कर बेलन से चपटा किया जाता है अब इसे रोल्ड ओट्स कहते हैं।
ओट्स खाने के फायदे
हालांकि ओट्स खाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन फिर भी ओट्स खाने के मुख्य फायदे निम्नलिखित है –
- ओट्स खाने से कार्डियोवैस्कुलर बीमारी को रोकता है |
- ओट्स रक्त शर्करा के स्तर व उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है |
- ओट्स खाने से शरीर का वजन और मोटापा कम होता है | यदि कोई मोटा इंसान पतला होना चाहता है तो उसके लिए ओट्स खाने से बहुत फायदा होगा |
- पाचन क्रिया को सही में ओट्स खाना फायदेमंद होता हैं |
- ओट्स में प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व होने के करना शरीर के विकास में महत्वपूर्व भूमिका निभाता है |
यह भी पढे- दक्षिण भारत की गंगा किसे कहते हैं?
FAQs
प्रश्न 01- ओट्स का हिन्दी नाम क्या है?
उत्तर- जई |
प्रश्न 02- ओट्स और दलिया में क्या अंतर है?
उत्तर- ओट्स जई को कहते है तथा गेहूं के छोटे-छोटे टुकड़ों से दलिया बनाया जाता है | ओट्स तथा दलिया दोनों अलग-अलग चीजे है |
प्रश्न 03- कोट्स किस अनाज से बनता है?
उत्तर- जई से ओट्स बनाया जाता है |