यूजर आईडी किसे कहते है? (User ID kise kahate hain)

क्या आप जानते है यूजर आईडी किसे कहते है? (User ID kise kahate hain) यदि नहीं तो आप इस पोस्ट को पढ़कर यूजर आईडी क्या है के बारे में जान सकते है | आज के इस इंटरनेट के युग में प्रत्येक पोर्टल पर लॉगिन करने के यूजर आईडी बनानी जरूरी होती है | आखिर ये यूजर आईडी क्या होती है ? यूजर आईडी किसे कहते है? इन सभी प्र्श्नो के उतर इस पोस्ट में आपको मिलने वाले है |

मैं पिछले 15 सालों से ऑनलाइन पोर्टल पर कार्य कर रहा हूँ | मैंने पास कई सारी यूजर आईडी पहले ही मौजूद है जिसका प्रयोग पोर्टल में लॉगिन करने में करता हूँ | कई लोगों को अभी तक यह मालूम ही नहीं है कि आखिर यूजर आई डी किसे कहते है? यदि आप भी उन्हीं लोगों मे से है जिन्हें यूजर आईडी के बारे में पता नहीं है तो आप सही जगह पर आए है | मैंने यहाँ पर यूजर आईडी (User ID) के बारे में विस्तार से बताया है | आप इस पोस्ट को पढ़कर यूजर आईडी के बारे में सब कुछ जान पाओगे |

User ID kise kahate hain

यूजर आईडी किसे कहते है? (User ID kise kahate hain)

किसी में ऑनलाइन पोर्टल अथवा एप्लिकेशन में लॉगिन करने के लिए जिस आईडी का प्रयोग किया जाता है उसे यूजर आईडी कहते है | यूजर आईडी एक नंबर, एक संख्या, एक नाम, एक ईमेल एड्रैस भी हो सकता है } क्योंकि यूजर आईडी किसी व्यक्ति द्वारा बनाई जाती है | वह अपनी सुविधा के अनुसार यूजर आईडी बना सकता है |

आजकल एक्जाम के सभी फॉर्म ऑनलाइन भरे जा रहे है | राजस्थान सरकार द्वारा करवाए जाने वाले सभी एक्जाम हेतु आवेदन ऑनलाइन करना पड़ता है | जैसे की एसएसओ पोर्टल के माध्यम से | यदि आप एसएसओ पोर्टल मे द्वारा किसी भी एक्जाम हेतु आवेदन करना चाहते है आपको यूजर आईडी व पासवोर्ड बनाना होगा | उस यूजर आईडी व पासवर्ड के द्वारा भी आप एसएसओ पोर्टल में लॉगिन कर सकते है | अर्थात वह आईडी जिसे किसी पोर्टल में लॉगिन करने के लिए किसी व्यक्ति द्वारा बनाई जाती है उसे यूजर आईडी कहते है | यूजर आईडी के साथ हमेशा पासवर्ड में सम्मिलित है |

आज के इस युग में लगभग सभी लोगो के पास स्मार्ट फोन होता है | वे स्मार्टफोन में व्हाट्सएप, फ़ेसबूक, इन्स्टाग्राम आदि चलाते है | इन मोबाइल एप्लिकेशन को प्रथम बार प्रयोग में लेते समय भी यूजर आईडी बनानी पड़ती है | अधिकतर लोग अपनी ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर को भी यूजर आईडी बनाना पसंद करते है क्योंकि यह याद रखने में सरल होती है |

आप यह तो समझ ही गए है कि यूजर आईडी किसे कहते है (User ID kise kahate hain) तथा यूजर आईडी का मतलब क्या होता है? अब मैं आपको बताने जा रहा हूँ कि यूजर आईडी कैसे बनाने है एवं यूजर आईडी क्यों बनाई जाती है |

यह भी पढे – दक्षिण भारत की गंगा किसे कहते है?

यूजर आईडी कैसे बनाते है? (User ID Kaise Banaye)

किसी भी ऑनलाइन पोर्टल में अथवा मोबाइल एप्लिकेशन को पहली बार प्रयोग में लेने के लिए सबसे पहले यूजर आईडी बनानी पड़ती है | यूजर आईडी बनाने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करना होगा –

  • सबसे पहले मोबाइल/कम्प्युटर के ब्राउज़र में उस ऑनलाइन पोर्टल की वैबसाइट को खोलना होगा जिसमें अपने को नयी यूजर आईडी बनानी है |
  • अब वैबसाइट के होम पेज पर Sign Up को ढूंढकर इस पर क्लिक करना है |
  • इसके बाद एक पेज खुलेगा जिसमें कुछ जानकारी भरी जानी है | यह जानकारी आपको सही भरनी पड़ती है जैसे कि आपका नाम क्या है? आपके मोबाइल नंबर क्या है?, आपकी ईमेल आईडी क्या है, इत्यादि |
  • अब यूजर आईडी के कॉलम में आप अपनी सुविधा के अनुसार यूजर आईडी भरनी होती है | यह वही यूजर आईडी है जिसका प्रयोग बाद में इस पोर्टल में लॉगिन करने में किया जाएगा |
  • पासवर्ड के कॉलम में आपको अपने अनुसार एक पासवर्ड भी भरना होता है |
  • अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करना होता है |
  • फिर आपके मोबाइल नंबर अथवा ईमेल आईडी पर एक एक कन्फ़्र्मेशन मेसेज आता है | जिसे आपको कन्फ़र्म करना होता है |
  • इस प्रकार आपका यूजर आईडी बन जाता है जिसका प्रयोग आप आगामी दिनो से उस पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए कर सकते है |
  • एक यूजर आईडी के साथ पासवर्ड की भी जरूरत होती है | अत: यूजर आईडी व पासवर्ड दोनों को याद रखना जरूरी होता है |

मैंने आपको यूजर आईडी को बनाने का सही तरीका यहाँ पर बता दिया है | इस प्रकार आप भी अपनी यूजर आईडी बना सकते है |

यह भी पढे- अंधभक्त किसे कहते है?

यूजर आईडी क्यों बनाई जाती है?

आज का जमाना इंटरनेट का जमाना है जिसमें लगभग सभी काम ऑनलाइन होने लग गए है | किसी मोबाइल एप्लिकेशन व ऑनलाइन पोर्टल पर जितने लोग लॉगिन करने है उन सब लोगों की अलग-अलग यूजर आईडी होती है |

एक ऑनलाइन पोर्टल पर किन्हीं दो लोगो की यूजर आईडी एक समान नहीं हो सकती है | ऑनलाइन पोर्टल अथवा मोबाइल एप्लिकेशन के लिए जितने लॉगिन होते है उन सभी लोगों की यूनिक यूजर आईडी होती है | प्रत्येक यूजर के डाटा का कोई और व्यक्ति ना तो देख सकता है तथा न ही डाटा को बदल सकता है | इसलिए एक व्यक्ति का डाटा किसी अन्य व्यक्ति से सुरक्षित रखने के लिए यूजर आईडी धारणा की जरूरत पड़ी | इसलिए यूजर आईडी बनाई जाती है |

लोगों के व्यक्तिगत डाटा को सुरक्षित रखने के लिए यूजर आईडी का प्रयोग किया जाने लगा है | सभी ऑनलाइन पोर्टल Sign Up सुविधा प्रदान करता है जिसका प्रयोग करके लोग अपना खुद का अकाउंट बना सकते है | अपना यूजर आईडी व पासवर्ड का प्रयोग करके कभी भी ऑनलाइन पोर्टल मे लॉगिन कर सकते है |

यूजर आईडी के फायदे

यूजर आईडी बनाने की जरूरत क्यों पड़ी, इसका उतर तो आपकों मिल ही गया | अब मैं आपको यूजर आईडी के फायदे बताने जा रहा हूँ | ईके यूजर आईडी के बहुत सारे फायदे है जिसकी लिस्ट इस प्रकार है-

  1. यूजर आईडी बनाने के बाद आपको बार बार यूजर आईडी बनाने की जरूरत नहीं होती है |
  2. यूजर आईडी के साथ पासवर्ड का प्रयोग करने आप कभी भी पोर्टल में लॉगिन कर सकते है |
  3. ऑनलाइन पोर्टल अथवा मोबाइल एप्लिकेशन जैसे कि फ़ेसबूक इत्यादि में जब आप एक बार लॉगिन करके कुछ काम करते है तो वो काम आपका हमेशा के लिए सेव रहता है | सेव किया हुआ काम आप कभी भी लॉगिन करके देख सकते है बशर्ते आपके आप उस पोर्टल की यूजर आईडी व पासवर्ड उपलब्ध है |
  4. यूजर आईडी बनाने के लिए न तो कोई शर्त होती है तथा न ही कोई नियम होता है | आप अपनी सुविधा के अनुसार यूजर आईडी बना सकते है |
  5. एक यूजर आईडी नंबर, संख्या, नाम आदि में से कुछ भी हो सकता है |
  6. एक बार बनाई गयी यूजर आईडी को भविष्य मे दुबारा लॉगिन करने के लिए याद रखना पड़ता है |

यह भी पढे – मेमोरी किसे कहते है?

यूजर आईडी क्यों जरूरी है?

किसी भी सॉफ्टवेयर, एप्लीकेशन या वेबसाइट में लॉगिन करने के लिए यूजर आईडी जरूरी होती है | व्यक्ति को यूजर आईडी व पासवर्ड डालकर लॉगिन करना पड़ता है | बिना यूजर आईडी के वैबसाइट/एप्लिकेशन में लॉगिन नहीं किया जा सकता है |

अत: हम यह कह सकते है कि ऑनलाइन पोर्टल वैबसाइट, मोबाइल एप्लिकेशन में लॉगिन करने के लिए हमे एक यूजर आईडी की आवश्यकता होती है | यूजर आईडी एवं पासवर्ड की मदद से ही लॉगिन करना संभव हो पाता है |

एक ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगिन करने वाले सभी लोगो की पहचान करने के लिए भी यूजर आईडी की जरूरत होती है |

यूजर आईडी कैसे काम करती है?

ऑनलाइन पोर्टल की वैबसाइट में ADMIN द्वारा प्रत्येक यूजर द्वारा की जाने वाली गतिविधियों पर ध्यान रखने का काम करती है | प्रत्येक यूजर आईडी के द्वारा संबन्धित व्यक्ति की पहचान की जा सकती है |

वैबसाइट पर किया गया कार्य उसकी यूजर आईडी में सेव होता रहता है | यह सभी छीजे केवल और केवल यूजर आईडी के माध्यम से संभव हो पाया है | यूजर आईडी एक पहचान की तरह काम करती है |

यूजर आईडी का कैसे पता करे?

कुछ पोर्टल में फोरगेट यूजर आईडी का ऑप्शन होता है जिसमे आप ईमेल व मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजकर पता कर सकते है | अधिकतर पोर्टल में आप यूजर आईडी पता नहीं कर सकते | इस लिए यूजर आईडी आपको हमेशा याद रखने की जरूरत होती है | यूजर आईडी बनाते समय आपको इसे कहीं पर नोट करके रखना चाहिये |

यूजर आईडी के बारे में मुख्य तथ्य

यूजर आईडी के बारे कुछ जानकारी इतनी जरूरी है कि इन्हें आपको जानना आवश्यक है | इस जानकारी को मुख्य तथ्य में शामिल करके यहाँ प्रस्तुत किया जा रहा है –

  • यूजर आईडी नाम ,मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जन्म दिनांक, स्थान खुद का नाम, बच्चे का नाम इत्यादि में से कुछ भी हो सकता है | यूजर आईडी बनाने के समय व्यक्ति अपनी इच्छानुसार आईडी बना सकता है |
  • फेसबूक, इन्स्टाग्राम, गूगल पे, फोन पे इत्यादि मे पहली बार लॉगिन करने के लिए यूजर आईडी बनाने की जरूरत होती है |
  • ऑनलाइन पोर्टल पर भी लॉगिन करने के लिए यूजर आईडी की आवश्यकता रहती है |
  • एक यूजर आईडी उस व्यक्ति की एक पहचान के रूप से जानी जाती है |
  • किसी दो लोगो की यूजर आईडी एक समान नहीं हो सकती है |

अंतिम दो शब्द

आज मैंने इस पोस्ट में आपको सरल भाषा में समझाया है कि आखिर यूजर आईडी किसे कहते है ? (User Id kise kahate Hain) इसके साथ ही आपने यूजर आईडी बनाने का तरीका, यूजर आईडी की जरूरत क्यों पड़ी? इत्यादि प्र्श्नो के उत्तर भी बताए गए है | आप इस पोस्ट को पढ़कर किसी अन्य व्यक्ति हो यूजर आईडी का मतलब आसानी से समझा सकते है |

यूजर आईडी से संबधित महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

यूजर आईडी और पासवर्ड क्या होता है?

किसी भी पोर्टल अथवा मोबाइल एप्लिकेशन में लॉगिन करने के लिए प्रयुक्त किये जाने वाले नाम व कोड को यूजर आईडी व पासवर्ड कहते है |

गूगल मेरा यूजर आईडी क्या है?

आपका यूजर आईडी क्या है यह तो गूगल भी नहीं बता सकता है | आपको आपका यूजर आईडी हमेशा याद रखना चाहिए | आप इसे कहीं पर नोट करके भी रख सकते है |

यूजर आईडी व पासवर्ड कैसे बनाया जाता है?

मैंने इस पोस्ट में आपको यूजर आईडी बनाने का सही तरीका सिखाया है | आप उसे फॉलो करके किसी भी ऑनलाइन पोर्टल में अपना खुद का यूजर आईडी व पासवर्ड बना सकते है | यूजर आईडी व पासवर्ड बनाने की यह बहुत ही सरल एवं सही विधि है |

यूजर किसे कहते है?

किसी ऑनलाइन पोर्टल पर जितने लोगो में लॉगिन व पासवोर्ड बनाकर रखे हुए है | यह लोग उस पोर्टल के लिए यूजर होते है | प्रत्येक यूजर का डाटा वैबसाइट के सर्वर में सेव होता है |

क्या आप यूजर आईडी भूल गए?

यदि आप अपना यूजर आईडी भूल गए थे यह बात आपके लिए समस्या पैदा कर सकती है | कुल ऑनलाइन पोर्टल या एप्लिकेशन में फोरगेट यूजर आईडी का ऑप्शन होता है | आपका उसका इस्तेमाल करके अपना यूजर आईडी वापस पा सकते है | परंतु यह सुविधा सभी एप्लिकेशन व पोर्टल में नहीं होती है | इसलिए आपको अपना यूजर आईडी हमेशा लिखकर रखना चाहिए ताकि यदि आप यूजर आईडी भूल गए है तो पुन: देख सकते है |

यूजर आईडी नंबर क्या होता है?

एक यूजर आईडी बनाते समय हम उसे नंबर का प्रयोग भी कर सकते है | अत: किसी यूजर आईडी को केवल नंबर डालकर बनाया गया हो तो उसे यूजर आईडी नंबर कहते है |

Leave a Comment